जेसीआई ग्वालियर ओस द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप व दवाईयों के वितरण किया

Sep 10 2023

ग्वालियर। जेसी सप्ताह के प्रथम दिवस पर जेसीआई ग्वालियर ओस द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप व दवाईयों के वितरण का आयोजन मॉडल कॉन्वेंट स्कूल दर्पण कॉलोनी ठाठीपुर में किया गया जिसकी अध्यक्षता मंजू गौर द्वारा की गई।  प्रोग्राम मैं मुख्य अतिथि के रूप मैं एडवोकेट उपेंद्र सिंह गौर, विशिष्ठ अतिथि अनिल सिंह सिसोदिया, विशिष्ठ अतिथि स्कूल के डॉयरेक्टर प्रताप सिंह एवम विशेष अतिथि के रूप मैं डॉ अवधेश सिंह तोमर उपस्थित रहे। 
अतिथि के रूप में स्कूल प्राचार्या श्रीमती अल्का गौर और प्रोग्राम में ओस के पूर्व अध्यक्षअवध गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, दीपक शर्मा, कांता शर्मा, हेमलता अग्रवाल आदि उपस्थित रही।
डॉ अवधेश सिंह तोमर द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों का हेल्थ  चेकअप कर जिन बच्चों को दवाई की जरूरत थी। उन्हे रवि धाकड़, राम शर्मा द्वारा सभी को दवाईयां वितरित की गई, प्रोग्राम के अंत मैं सभी अतिथियों को अध्याय द्वारा सम्मानित कर आभार सभी का व्यक्त किया गया।