जेसीआई ग्वालियर की पारिवारिक पिकनिक का आयोजन हुआ

Sep 10 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्वारा देवालय रिसोर्ट के कम्पाउंड में पारिवारिक पिकनिक का भव्य आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने अपने परिवार के साथ रविवार की छुट्टी का आनंद उठाया। जेसी सदस्यों व जेसीलेट्स ने जहॉ स्विमिंग पूल का आनन्द लिया, वही जेसीरेट्स ने हाउजी, अंताक्षरी और अन्य गेम्स का आनंद लिया। इस अवसर पर कपल्स के लिए भी विभिन्न मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया। स्वादिष्ट चटपटी चाट, लजीज स्नेक्स के साथ ही कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट दाल बाटी चूरमे के साथ किया गया। 
इस अवसर पर संस्था के दीपांश गुप्ता, प्रभात चोपड़ा, मानव मेहरा, हनी अनेजा, प्रीती गुप्ता अग्रवाल, नीलेश बिंदल, नितिन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, पंकज गोयल, रश्मि अग्रवाल, अनुराधा सांघी थे।