गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन का ज्ञानार्थ एजूकेशन अवार्ड समारोह सम्पन्न

Sep 10 2023

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा शिक्षकों के लिए ज्ञानार्थ एजूकेशन अवार्ड समारोह का आयोजन बाल भवन में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रो चांसलर आईटीएम यूनिवर्सिटी डॉ दौलत सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि आईआईटीटीएम के डायरेक्टर प्रो. आलोक शर्मा, अध्यक्षता जीवाजी विश्वविद्यालय के कार्यसमिति सदस्य विवेक भदौरिया ने की। कार्यक्रम में यूथ मोटिवेटर प्रदीप जैन ने युवाओं को बिना स्ट्रेस लिये सफलता के गुण बताये।
ज्ञानार्थ एजूकेशन अवार्ड में नीरज गर्ग, सत्येन्द्र दुबे, विपेंद्र परिहार, प्रतीक दीक्षित, मनोज डावरानी, बालेंदु चांदिल, महावीर जैन, उस्मान खान, प्रिया केसरवानी, पीएस कुशवाह, अभय दुबे, राजकुमार जैन, अवधेश कुमार दीक्षित, मनीष सैनी, विवेक व्यास, संदीप सप्पल, रवि कुमार जैन, शैलेन्द्र यादव, मनीष गांगिल, मोहित दुबे, सतीश पाल, अवधेश श्रीवास्तव, मनीष गांगिल आदि शिक्षकों का सम्मान किया गया।