ग्वालियर का फरार बदमाश जयपुर में मिला पुलिस जयपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई
Sep 10 2023
ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस एक शातिर बदमाश को जयपुर राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। बदमाश की काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी, लेकिन वह हर बार पुलिस के हाथ से फिसल जाता था। अभी पुलिस को पता लगा कि जिसकी वह तलाश कर रही है वह किसी संगीन अपराध में जयपुर में पकड़ा जा चुका है।
सूचना मिलते ही बिजौली थाना पुलिस बदमाश को लेने जयपुर पहुंची और उसे प्रोडक्शन वारंट पर ग्वालियर लेकर आई है। बदमाश पर ग्वालियर, भिंड में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। बिजौली पुलिस को उसकी तलाश एक फायरिंग व मारपीट के मामल में थी।
बिजौली थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया कि सरसपुरा गांव निवासी राहुल पुत्र राजवीर गुर्जर को बिजौली थाना पुलिस राजस्थान के जयपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर ग्वालियर आई है। राहुल की तलाश एक फायरिंग व मारपीट के मामले में पुलिस कर रही थी, लेकिन हर बार वह पुलिस का चकमा देकर निकल जाता था। कई बार उसे पकडऩे के लिए टीम भेजी गई, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर बच जाता था।
पुलिस को अभी पता लगा था कि वह कुछ दिन पहले राजस्थान जयपुर पुलिस के हाथों गिरफ्तार हुआ है। इस पर अपने यहां दर्ज आईपीसी की धारा 336 के मामले में उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करने के लिए पुलिस की एक टीम जयपुर भेजी गई थी। पुलिस की टीम उसे एक दिन की प्रोडक्शन वारंट पर लेकर ग्वालियर आई है। यहां उस पर दर्ज मामले के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली है कि पकड़ा गया बदमाश राहुल गुर्जर काफी शातिर है। उस पर गोहद थाना में बंदूक लूट का भी मामला चल रहा है। इसके अलावा भी आसपास के थानों में कई गंभीर मारपीट व लूट के मामले दर्ज हैं। बिजौली पुलिस आसपास के थानों से पता लगा रही है कि राहुल गुर्जर निवासी सरसपुरा पर और कितने अपराधिक मामले दर्ज हैं।
टीआई बिजौली मनीष धाकड़ ने बताया कि आरोपी को जयपुर से लाया गया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। उसका पूरा रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









