लाड़ली बहिनाओ के लिए शिव मामा के दिल में इतना दर्द ओर असहाय निराश्रितो के लिए इतनी नफरत
Sep 09 2023
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व समाजसेवी अनूप जौहरी, जिला अध्यक्ष जीतू यादव ने एक संयुक्त बयान में कहा कि लाडली बहिनाओ के लिये शिव मामा के दिल में इतना दर्द ओर मध्यप्रदेश के विकलांग, वृद्ध, विधवा व परित्यागता निराश्रितो के लिये इतनी नफरत करने बाला चहेरा अव साफ उजागर हो गया है। असहाय निराश्रित विगत कई वर्षों से अपनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि किए जाने एवं हर माह की 10 तारीख से पहले उनके खातों में डाले जाने के लिए अनेकों धरने आन्दोलन कर चुके हैं।
8 सितंबर 2023 से मध्यप्रदेश के हर जिले का लगभग दो हजार विकलांग जन भोपाल में स्थित नीलम पार्क में अपनी 11- सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर भूखे प्यासे सुबह से बैठे हुए हैं। मगर शिव सरकार के एक भी मंत्री के दिल में दर्द नहीं उठा और किसी ने धरना स्थल पर पहुंच कर इन असहाय निराश्रितो के दर्द को महसूस करने की जहमत तक नहीं उठाई ये इन असहाय निराश्रितो के साथ सौतेला व्यवहार नहीं तो क्या है।
जबकि शिव मामा ने विगत 13 मई को अपने निवास पर विकलांग स्वाभिमान यात्रा के प्रतिनिधि मंडल से 15 जून को विकलांग महापंचायत कराये जाने का वादा करके भी वादा खिलाफी की। जिससे मध्यप्रदेश के विकलांग जनों में पहले से ही आक्रोश व्याप्त है।
एक तरफ सक्षम लाडली बहिनाओ के खातों में हर माह की 10 तारीख को निराश्रित निधी का बजट उठाकर डाल रहे हे। इससे तो मामा की सोच यह दिखाती है कि असहाय निराश्रित मामा की नजर में सक्षम है ओर अच्छी भली स्वस्थ लाड़ली बहिना इन निराश्रितो से भी ज्यादा गरीव ओर दवी कुचले वर्ग से आती है।
जौहरी ने शिव मामा को संपूर्ण मध्यप्रदेश के असहाय निराश्रितो की ओर से चेतावनी देते हुए कहा कि शिव सरकार ये न भूलें कि विकलांग भले ही शारीरिक रूप से कमजोर है। मगर उसके पास एक बहुत बड़ी ताकत है जिसका शिव मामा को अभी अंदाज नहीं। इन असहाय निराश्रितो से नफऱत किए जाने का खामियाजा आगामी होने बाले विधानसभा चुनाव में अपने वोट की चोट की ताकत से शिव सरकार को उखाड़ फेंक कर अपनी एक जुट ताकत दिखायेंगे। ओर शीघ्र ही कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ पूरे मध्य प्रदेश में मुहिम चलाएगी कि मध्यप्रदेश बचाओ भाजपा हटाओ । बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार कांग्रेस सरकार।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









