बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा
Sep 09 2023
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में प्रभु उपहार भवन माधवगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में उत्सव मनाया गया। इस मौके पर नन्हेें-मुन्हें बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को उल्लासित कर दिया।
इस मौके पर मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान में आना यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। बाहर के शोरगुल से होकर जब भी मैं यहां आता हूं तो मन को शांति और सुकून की अनुभूति होती है। यहां आकर व्यक्ति अपना आध्यत्मिक विकास कर सकता है। यह मेरा लिए अत्यंत हर्ष की बात है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में मनुष्य के संपूर्ण विकास का यह आध्यात्मिक केंद्र हैं।
बीके आदर्श दीदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान निरन्तर समाज में अध्यात्मिक जागरण का काम कर रहा है। हर उत्सव हमें कुछ न कुछ सीख देता है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन का हर पल हमें कुछ न कुछ सिखाता है। जीवन की हर परिस्थिति में शांत रहकर मुस्कराने का संदेश हमें श्रीकृष्ण से मिलता है।
बीके डॉ गुरचरन भाई ने कहा कि समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ समाजिक जागरुकता लाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। जीवन में श्रीकृष्ण जी जैसा धैर्य, सहनशीलता जैसे अन्य दिव्यगुण आ जाए तो व्यक्ति कठिन से कठिन लक्ष्य को भी हासिल कर सकता है। बीके ज्योति बहन ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा आभार बीके प्रहलाद ने माना।
इस अवसर पर बाल कलाकारों में सोना, मुस्कान, पीहू सुरभि, रोशनी, सोनाली, भावना, पवन, खुशी, सिहारा, पीहू नव्या, हर्षिता, सौम्या, निहारिका, एंजेल, दृष्टि, सृष्टि, ओम आदि बच्चों ने सुंदर श्रीकृष्ण लीला की प्रस्तुतियां दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









