लडली लक्ष्मी योजना से कोई भी बिटिया वंचित न रहें-ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी

Sep 09 2023

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की ओर से मधु शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा ग्वालियर पूर्व विधानसभा के सैनिक कॉलोनी स्थित विश्व भारती स्कूल में नारी शक्ति सम्मान का आयोजन किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि नीलम दीक्षित, अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने की विशिस्ट अतिथि गायत्री सिंह, मेखला नर्वे, डीसी तिवारी, ड़ॉ सीबी शर्मा एवं शालनी दुबे उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन मधु शर्मा व आभार अछेन्द्र सिंह ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर पर नीलम दीक्षित ने कहा कि हम महिलाओं के सम्मान से हमें होंशला मिलता है। नई ऊर्जा मिलती है जिससे हम सभी अपने अपने कार्य को बखूबी करते है। 
वही ड़ॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि हमारी संस्था को मुबारक हो-बेटी हुई है अभियान में आप बहनों की अहम भूमिका है, आप उनके माता पिता को समझाए की बेटियों को भी अच्छी शिक्षा दें जिससे वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। लडली लक्ष्मी योजना से कोई भी बिटिया वंचित न रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित होने वाली 31 बहनों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सुनील दुबे, सुमन दुबे, संगीता नरवरिया, वन्दना कौर, शकुंतला पांडेय सहित संस्था की बहने उपस्थित थी।