एडीजीपी ग्वालियरजोन ने आगामी विधानसभा चुनाव पर जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली

Sep 09 2023

ग्वालियर। पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में आगामी विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन  डी. श्रीनिवास वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्रीमती कृष्णावेणु देषावतु, एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा ग्वालियर जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में एएसपी यातायात ऋषिकेषमीणा, गजेन्द्र सिंह वर्धमान, निरंजन शर्मा सहित समस्त सीएसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारीगण व चुनाव कार्य में लगे हुए पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
एडीजीपी ग्वालियर जोन डी. श्रीनिवास वर्मा ने बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व माइनर एक्ट व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही को गंभीरता से लेकर अधिक से अधिक करें। उसमें किसी भी तरहकी कोताही न बरतें। उन्होने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में पता करें कि कौन आपराधिक प्रवृत्ति का है तथा कौन बाहर से आकर थाना क्षेत्र में रह रहा है, ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करें, साथ ही कहा कि स्थाई व गिरफ्तारी वारंटों की अधिक से अधिक तामीली हेतु प्रभावी रूप से कार्यवाही करें।
अवैध शराब, मादक पदार्थ तथा अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाकर इनमें संलिप्त आरोपियों को पकडक़र कार्यवाही करें। बैठक में उपस्थित सभी थाना प्रभारियों से कहा कि आप अपने थाना क्षेत्रों में जो भी आदतन बदमाश हैं उनको समय-समय पर उनके घर जाकर चैक करते रहें कि वह वर्तमान में क्या कार्य कर रहे है तथा उन्हे चेतावनी देते रहें कि गलत कार्य करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जावेगी। उन्होने कहा कि सभी थाना प्रभारी प्रतिदिन शाम को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निकलकर भ्रमण करेंगे। एडीजीपी ग्वालियर ने बैठक में उपस्थित स्थानातंरण पर आये नये पुलिस अधिकारियों को अपने सोर्स बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
वहीं डीआईजी ग्वालियर रेंज कृष्णावेणु देषावतु ने कहा कि पुलिस अधिकारीगण शहर के बॉर्डर के सभी चैकिंग प्वाइंटों को प्रभावशील कर बाहर से शहर के अंदर आने वाले वाहनों की अच्छे से चैकिंग करें। उन्होने कहा कि पिछले 5 बर्षो में जिस पर 10 या उससे अधिक अपराध पंजीबद्ध हुये है उनके खिलाफ जिला बदर/एनएसए की कार्यवाही की जाये तथा पिछले चुनाव में जिला बदर/एनएसए वाले बदमाशों की पुन: समीक्षा कर कार्यवाही करें।
बैठक में एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा थाना बार स्थाई वारंटियों की जानकारी लेकर ज्यादा से ज्यादा स्थाई वारंट तामीली करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि शरीर संबंधी अपराध करने वाले बदमाशों पर फोकस करके उनके खिलाफ  कार्यवाही करें। 
बैठक में उपस्थित समस्त थाना प्रभारियों को कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में अस्थाई दुकानों को रात्रि 11 बजे तक हर हाल में बंद करवाये। उन्होने कहा कि समस्त एएसपी, सीएसपी, एसडीओपी प्रतिदिन अपने अधीनस्थ थानाप्रभारियों की प्रतिदिनके कार्यों की समीक्षा करें।