कांग्रेस ने बिजली समस्या को लेकर कई बिजली घरों पर एक साथ दिया धरना
Sep 09 2023
ग्वालियर। प्रदेश में जनता महगांई एवं बेरोजगारी से त्रस्त है और अघोषित बिजली कटौती के साथ मनमाने तरीके से बड़े हुए बिजली के बिल दिए जा रहे हैं। इस कारण जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। प्रदेश में भाजपा सरकार ने विद्युत व्यवस्था को व्यापार करने का जरिया बना दिया है। विद्युत कम्पनी उपभोक्ताओं के साथ मनमानी कर रही है। यह विचार कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने बिजली घरों पर हुए धरना प्रदर्शन के दौरान आमजनों के बीच व्यक्त किये।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सुबह 11 बजे गोला का मंदिर में बिजली घर दीनदयाल नगर, ब्लॉक मुरार में बिजली घर हुरावली, ब्लॉक मेला ग्राउण्ड में बिजली घर होटल रिजेंसी के सामने, ब्लॉक थाठीपुर में बिजली घर सिटी सेंटर एवं ब्लॉक इंद्रगंज में रोशनी घर जयेन्द्रगंज पर अघोषित बिजली कटौती एवं बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में बिजली घरों पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार एवं संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना प्रदर्शन में सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश का आमजन बिजली समस्या से जूझ रहा है। प्रदेश सरकार के संरक्षण में बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें मनमाने बिजली बिल थमाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप विभाग द्वारा बिजली दरों में वृद्धि की जा रही है, यह जनहित में न्यायोचित नहीं है और कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी।
उन्होंने कहा कि विद्युत बिल में अनावश्यक बढ़ोत्तरी, आंकलित खपत, प्रशासनिक अधिकारियों के यहां कार्यवाही ना करते हुए ईमानदार उपभोक्ताओं से जबरन सरचार्ज व अन्य प्रकार से वसूली करना, मीटर स्पीडोमीटर की भांति चलना, शिकायत के बाद भी मीटर दुरुस्त ना होना आदि के विरोध में यह धरना-प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की मनमानी नहीं चलने देगी, जनता को बढ़े हुये बिजली बिल से राहत दिलाने के लिये जो करना पडेगा कांग्रेस पार्टी उसके लिये तैयार है।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, हरेन्द्र गुर्जर, विनोद जैन, देवेन्द्र चौहान, हितेन्द्र यादव, महादेव अपोरिया, अनूप शिवहरे, अवधेश कौरव, प्रमोद जैन, श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया, केदार बरहादिया, प्रमोद खरे, श्रीमती सीमा समाधिया, वीणा भारद्वाज, महेन्द्र शर्मा, सत्यभान चौहान, नरेन्द्र यादव, प्रेमसिंह नेताजी, शाहरूख खान, अनूप श्रीवास्तव, डॉ. कमलेश इंदौरिया, जसवंत सेजवार, रूपेश दुबे, अनिल शर्मा, बेताल गुर्जर, बृजेश शुक्ला, डॉ. दशरथ सिंह, प्रतीक जैन, सतेन्द्र सिकरवार, दाऊ मुदगल, विकास उपाध्याय, राजेश सोन, दिनेश ऐसवार, जसवंत यादव, बिल्ला सिकरवार, लवकेश पचौरी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









