कैंसर से डरना नहीं लडऩा है
Sep 08 2023
ग्वालियर। कॉर्डिनेटिंग कैंसर केयर टीम के द्वारा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गवर्मेंट गल्र्स स्कूल थाटीपुर में किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर नैन्सी लाल ने बताया कि कैंसर जानलेवा बीमारी है, जिसका दर लगातार बढ़ रहा है, जिसे हम जागरूकता से 50 प्रतिशत रोक सकते हैं। इसमें खान पान की कमी, पेट का मोटापा, वायरस इनफेक्शन, तम्बाकू का सेवन सबसे प्रमुख वजह है। उन्होंने कहा कि कैंसर के मरीज इलाज से डरते हैं, जिसकी वजह से बीमारी और खतरनाक रूप ले लेता है।
वहीं कैंसर सर्वाइवर मीरा श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें कई साल पहले कैंसर हुआ था। लेकिन उन्होंने हिम्मत से काम लिया और वह आज स्वस्थ है। कॉर्डिनेटिंग कैंसर केयर सोसाइटी से जुडक़र वह लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक कर रही हैं। साथ ही मरीजों को अपना अनुभव साझा कर उन्हें इस बात का संदेश देती है कि कैंसर से से ठीक हुआ जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अंजली गुप्ता बत्रा ने कहा कि हमारा प्रयास है लोगो को जागरूक करने का जिस व्यक्ति को कैंसर होता है जानकारी के अभाव में उसका पूरा परिवार जिस परेशानी का सामना करता है वो बहुत ही पीड़ादायक होता है। हमारा प्रयास लोगो को जागरूक करे ताकि लोग स्टार्टिंग में ही सही इलाज ले सके।
कार्यक्रम में डॉ संतोष, मीरा श्रीवास्तव, अंजली गुप्ता बत्रा, स्कूल से प्राचार्य महोदय एवं सम्पूर्ण शिक्षक उपस्थित रहे साथ ही कैंसर हॉस्पिटल की टीम उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









