जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस ने धर्मेन्द्र शर्मा सहित कई को मीडिया टीम प्रभारी बनाया
Sep 08 2023
ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि आगामी दिनों में प्रारंभ होने वाली कांग्रेस की प्रस्तावित जन आक्रोश यात्रा को लेकर मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारियों और प्रवक्तागणों को मीडिया से समन्वय स्थापित कर यात्रा के प्रचार-प्रसार के दायित्व का निर्वहन करने हेतु प्रभारी बनाया है। ये प्रभारीगण अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में यात्रा के दौरान पूरे समय वहां उपस्थित रहकर यात्रा के व्यवस्थित संचालन और प्रचार-प्रसार का जिम्मा संभालेंगे।
श्री मिश्रा ने बताया कि भोपाल संभाग में मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज और प्रवक्ता स्वदेश शर्मा, ग्वालियर संभाग-मीडिया उपाध्यक्ष आरपी सिंह और प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, मालवा निमाड़ क्षेत्र-मीडिया उपाध्यक्ष संतोष सिंह गौतम, प्रवक्ताद्वय अमीनुल खान सूरी और अमित चौरसिया, चंबल संभाग-प्रवक्ताद्वय अजीत सिंह भदौरिया और कुंदन पंजाबी, बुंदेलखंड-मीडिया उपाध्यक्ष अवनीश बुंदेला, प्रवक्ताद्वय संदीप सबलोक और अभिषेक गौर, होशंगाबाद (नर्मदापुरम) संभाग-मीडिया उपाध्यक्ष सुश्री संगीता शर्मा और प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, महाकौशल क्षेत्र-प्रवक्ताद्वय महेन्द्र अमूले और रोहित यादव, विंध्यक्षेत्र-प्रवक्ताद्वय शहरयार खान और रवि वर्मा, उज्जैन संभाग-प्रवक्ताद्वय विवेक गुप्ता और नीलाभ शुक्ला को कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित जन आक्रोश यात्रा का प्रभारी बनाया गया है।
श्री मिश्रा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्तात्रय आनंद जाट, संतोष सिंह परिहार और मिथुन सिंह अहिरवार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रहकर इन पूरी यात्राओं के समन्वय और प्रचार-प्रसार का दायित्व निभायेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









