जनदर्शन यात्रा में दावेदारों व पदाधिकारियों को मिली भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी
Sep 08 2023
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ने ग्वालियर-चंबल संभाग में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ग्वालियर-चंबल संभाग में इस बार कोई कमी छोडऩा नहीं चाहती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं लगातार ग्वालियर-चंबल संभाग में आयोजित बड़े कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। वे शुक्रवार को सबलगढ़ में जन आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ करने के बाद 10 को ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन में लाड़ली बहनाओं के खाते में सिंगल क्लिक के जरिए एक हजार रुपए की राशि डालकर यह संदेश देंगे की भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाएं ही नहीं कर रही है उन पर अमल भी कर रही है।
भाजपा ने इस सम्मेलन और जनदर्शन यात्रा में अपनी पूरी ताकत का प्रदर्शन करेगी। इसके लिए आगामी विधानसभा चुनाव के दावेदारों और प्रमुख पदाधिकारियों को जनदर्शन यात्रा के मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, निगमायुक्त हर्ष सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सम्मेलन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियो का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचलेश्वर मंदिर से जनदर्शन यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा का रुट अब छोटा हो गया है। दो किलोमीटर की इस यात्रा में दावेदारों और प्रमुख पदाधिकारियों को अपनी ताकत दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। भाजपा जिला इकाई ने अचलेश्वर मंदिर से इंदरगंज चौराहा होते हुए फुलबाग तक के इस यात्रा के मार्ग में सभी दावेदारों और पदाधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर जनदर्शन यात्रा के स्वागत की जिम्मेदारी मिली है।
800 बसों में आएंगी बहनें
फूलबाग में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन में 40 हजार लाडली बहनाओं के आने की संभावनाओं को देखते हुए तैयारिया की जा रही है। वहीं पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के भी भारी संख्या में यहां पहुंचने की संभावना है। अब तक तीन किश्ते लाडली बहनाओं के खाते में पहुंच चुकी है। इस कारण लाडली बहनाओं में भी इस सम्मेलन को लेकर उत्साह है। भाजपा इस उत्साह को लगातार बनाए रखने के लिए लगातार बड़े आयोजन कर रही है। बारिश की संभावनाओं को देखते हुए यहां डोम तैयार हो रहा है। यहां बहनों को लाने के लिए 800 बसों की व्यवस्था की गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









