वोटर लिस्ट में नाम जुडवायें, वोटर कार्ड सभी बनवायें: डॉ. पाण्डेय
Sep 08 2023
ग्वालियर। अपने मत का उपयोग हम सबको अपना कर्तव्य समझकर करना चाहिये जिससे लोकतंत्र में हम सबकी महती भूमिका हो सके क्योंकि लोकतंत्र के इस पर्व में हम सबका योगदान अहम हो जाता है। यह बात डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कही। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिये हनुमान चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाई गई। इस मानव श्रृृंखला में एनएसएस स्वयंसेवक हाथों में मतदाता जागरूकता के नारे की तख्तियां एवं झण्डे लेकर खड़े थे। इस कार्यक्रम का नेतृत्व नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय द्वारा किया जा रहा था।
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि युवाओं द्वारा दिया गया संदेश जनमानस के पटल पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है। मतदाता जागरूकता में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत एन.एस.एस. काफी अहम भूमिका निभाती है। जिसके अंतर्गत माधव महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने एक मानव श्रृंखला बनाकर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। हाथ में वोटर लिस्ट में नाम जुडवायें, वोटर कार्ड सभी बनवाये, उम्र 18 पूरी है, वोटर लिस्ट में नाम जरूरी है आदि कई प्रकार के स्लोगन लिखे हुये तख्तियां लेकर खड़े हुये थे।
इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक रितिक घोरपडे, मोहित राजावत, चित्रांश रत्नपारखे, कृष्णा गर्ग, राजवीर दोहरे, साहिल, अनमोल, वर्षा, नेहा, राखी आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









