सनातन धर्म मन्दिर में जन्माष्टमी पर्व मना

Sep 08 2023

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भगवान चक्रधर के चल विग्रह एवं गिरिराज धरण का आचार्य बालेंदु एवं मुख्य पुजारी रमाकांत शास्त्री आचार्य देवेंद्र शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाभिषेक किया गया। भगवान चक्रधर के अभिषेक में मुख्य यजमान कैलाश नारायण गुप्ता, राजेश गुप्ता, मोनिका गुप्ता थे, एवं गिरिराज धरण का अभिषेक अनिल गुप्ता द्वारा किया गया। अभिषेक के उपरांत आरती हुई एवं प्रसाद वितरण हुआ। 
भगवान चक्रधर को स्टेट काल का 12 लाख रुपए मूल्य का सीतारामी हार धारण कराया गया, वृन्दावन धाम से लाई हुई आकर्षक पोशाक, मोरपंखी मुकुट, कुण्डल, गले का कण्ठा, कलंगी, माथे पर तिलक चन्दन, बांसुरी कमरबन्द धारण कराया गया। वृन्दावन के कारीगरों द्वारा सुन्दर फूलबंगला लगाया गया। लगभग 20 हजार मक्खन की कुलिया, सवा दो क्विंटल सिंघाड़े की पंजीरी प्रसाद में वितरित की गई। इसके अतिरिक्त पेडे, खिलौने, अमूल की आइसक्रीम आदि प्रसाद बांटे गए। इस अवसर पर लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन करें। 
इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश मित्तल, प्रधानमंत्री महेश नीखरा, धर्म मंत्री ओमप्रकाश गोयल, राजेश गर्ग, विमल माहेश्वरी, राकेश बंसल, मनोज सांघी, हरिशंकर सिंघल, प्रदीप सिंघल, नरेंद्र मंगल, अजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।