एमआईटीएस में मैनकाइंड संस्थान ने नेत्र जाँच शिविर आयोजित किया

Sep 08 2023

ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान और मैनकाइंड संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. पवन सोनी ने छात्रों व शिक्षकगण को डिजिटल ऑय स्ट्रेन एवम कंप्यूटर सिंड्रोम के बारे में जानकारी दी। साथ ही कई तरह के सुझाव दिए जैसे कि सेहतमंद खाना खाना, 20-20 नियम का पालन, नियमित एक्सरसाइज करना तथा नियमित रूप से आँखों की जाँच करवाये। 
शिविर मे डॉ पवन सोनी ने नेत्र दान के लिए भी जागरूक किया, शिविर में 60 लोगों के आँखों की जांचे की गई। इस शिविर में स्टूडेंट्स के अलावा संस्थान के फैकल्टी और स्टाफ ने भी लाभ लिया। 
कार्यक्रम का संचालन मैनेजमेंट विभाग की डॉ. मोनिका चौहान भदौरिया, मैकेनिकल विभाग के डॉ. अमित अहिरवार, समर जायसवाल एरिया मैनेजर ओकुलरिस मैनकाइंड,  स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर अंकित जाटव और उनकी टीम देवांशी, अंकित, इशिता, अक्षय, अभिराज के द्वारा कराया गया।