लायंस क्लब आस्था 51 टीचरों का सम्मान किया

Sep 08 2023

ग्वालियर। लायंस क्लब आस्था द्वारा कैंसर हॉस्पिटल के शीतला सहाय सभागार में उन 51 टीचरों का शाल श्रीफल ट्रॉफी के साथ सम्मान किया जो स्कूलों के डायरेक्टर्स के साथ ही जो फ्री ऑफ कॉस्ट बच्चों को शिक्षा प्रदान करते हैं। जो बच्चे किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर बीआर श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि सुधीर बाजपेई, शिवशंकर अग्रवाल, अध्यक्षता रश्मि अग्रवाल द्वारा की गई। आभार वंदना अग्रवाल द्वारा दिया गया। इस अवसर पर संगीता जौहरी, प्रियंका अग्रवाल, वंदना जाजू, अनीता सिंह राठौड़, रमा जैन, कविता खंडेलवाल, सरोज अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल के साथ ही क्लब के अन्य मेंबर उपस्थित रहे।