स्व. कुशाभाऊ ठाकरे एक कुशल संगठक थे:चौधरी
Sep 08 2023
ग्वालियर। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे एक कुशल संगठक थे वे हमैशा कार्यकर्ताओं के बीच रहते थे और संगठन के प्रति सदैव जनता के बीच रहते थे। कार्यकर्ता निर्माण की उनमें अद्धुत क्षमता थी। हर कार्य के लिए कार्यकर्ता और हर कार्यकर्ता को दायित्व उनकी कार्य संस्कृति थी। अविराम कार्यकर्ताओं के बीच रहना। कार्यकर्ताओं की सुनना और उन्हें संतुष्ट करना उनकी दिन चर्या थी। इससे उनके संपर्क में आने वाला अजनबी व्यक्ति भी उनका मुरीद हो जाता था। उक्त बात जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कही।
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक विवेक जोशी ने कहा कि स्व. ठाकरे हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ पारिवारिक तरह रुप से रहते थे। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे का जीवन संगठन को गढऩे और कार्यकर्ताओं के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए स्वयं भी छोटा से छोटा काम करने में भी परहेज नहीं किया।
श्रद्धांजलि देने वालों में बृजेंद्र सिंह जादौन, धर्मेन्द्र राणा, मनोज तोमर, समीक्षा गुप्ता, हरिपाल, विनय जैन, राजू पलैया, गंगाराम बघेल, सुधीर गुप्ता, मंत्री धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, नवीन परांडे, विद्या थौराठ, नवीन चौधरी, रमेश सेन, नरेश पुरुषवानी, निखिल विजयवर्गीय, नीलिमा शिंदे, संतोष गोडयाले, महेंद्र श्रीवास्तव, विनय शर्मा, मनोज मुटाटकर, चेतन मण्डलोई, अमित बंसल, नियाज मोहम्मद, प्रीति थोराट, संजीव पोतनीस, मोहित जाट, अनिल सांखला, यामिनी परांडे, मधुलिका क्षीरसागर, केशव मंसूरिया, जय प्रकाश मिश्रा, विकास साहू, रितुराज शर्मा, गौरव कुलश्रेष्ठ, गौरव वाजपेयी, संदीप देव रुकमणी जोशी, अनूप उदैनिया, आदित्य रत्नाकर, शुभम चौधरी, निशिकांत मोघे, सुनील श्रीवास्तव, अतुल कविश्कर, संजय दानी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ता मिलकर जन आशीर्वाद यात्रा का भव्य स्वागत करें- चौधरी
भारतीय जनता पार्टी का एक स्वरूप है जिसमें कार्यकर्ता निरंतर कार्य करता रहता है। जन आशीर्वाद यात्रा को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ उमंग और उत्साह को लेकर जुड़ जाएं। यात्रा का उद्देश्य जनता में भाजपा की विचारधारा का जनादेश पहुंचे। जन आशीर्वाद यात्रा को हम सब एक भव्य स्वरूप प्रदान करेंगे, जो रुट तैयार किए गए हैं वहां हम सब मिलकर यात्रा का भव्य स्वागत करें। जहां से भी यात्रा निकले वहां पूरे उमंग उत्साह के साथ कार्यकतार्ओं को ऐतिहासिक स्वागत करना है और जिन स्थानों पर समय होगी उसे स्वभाव को प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए इस अभियान में एकजुट होकर लग जाए। उक्त बात जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने गुरुवार को जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों को लेकर ग्वालियर दक्षिण विधानसभा की बैठक मुखर्जी भवन पर एवं ग्वालियर पूर्व की बैठक वंदन वाटिका में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









