अम्मा महाराज की छतरी में मनाया जन्माष्टमी उत्सव
Sep 07 2023
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सिंधिया राजवंश की छत्री कटोरा ताल रोड स्थित भगवान सत्यनारायण मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने एक से बढक़र एक रंगारंगा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें कृष्ण सुदामा मिलन एवं श्रीकृष्ण लीला का प्रस्तुति रहीं। ब्रह्माकुमारीज के बाल कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति ने लोगो का मन मोहा। ब्रह्माकुमार प्रहलाद भाई ने भी इस मौके पर कृष्ण भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
इस मौके पर बीके आदर्श दीदी ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जब इस धरा पर होता तो धरती सुख और चैन की वंशी बजती है। हर मनुष्य का जीवन खुशहाल होता है। भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से हम गौसंरक्षण, प्रकृति संरक्षण के साथ जीवन जीने का बेहतर तरीका सीख सकते है। भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी में गांठ नहीं होती जो हमें सिखाती है कि मन में किसी प्रकार की गांठ मत रखो। जब तक उसमें फूंक मत मारो तब वह आवाज नहीं निकालती, जो यह संदेश है कि जब तक बोलने के लिए न कहा जाए मत बोलो। बांसुरी मधुर बजती है, जो यह संदेश है कि जब भी बोले मीठा बोलो। यानि कम बोलो, धीरे बोलो, मीठा बोलो।
उनके सिर पर सुशोभित मोरमुकुट हमें बताता है कि जीवन में पवित्रता का बहुत महत्व है। ब्रह्मचर्य के बगैर व्यक्ति ध्यान नहीं कर सकता है। या अच्छा योगी नहीं बन सकता। राजयोग ध्यान के लिए विषय भोगों से मन को दूर करना होगा, तभी आत्मा का परमात्मा से मिलन हो सकता है। वे गले में वैजयंती माला पहनते थे, जो सदा ही चमकदार रहती है, जो यह संदेश है है कि जब तक जीवन मेें रहो चमकदार बने रहो। कृष्ण को माखन मिश्री पसंद थी। जब भी मक्खन को मिश्री से मिलाया जाता है तो उसकी मिठास मक्खन में मिल जाती है, जो यह संदेश है कि आपके व्यक्तित्व की मिठास दूसरे लोगों तक भी पहुंचे।
इस अवसर पर सरदार विजय सिंह फाल्के, जयंत जपे, अम्मा महाराज की छतरी के सभी कर्मचारी, ब्रह्माकुमारीज संस्थान के सुरभि, रोशनी, पवन, विजेंद्र, सुरेन्द्र, अशोक, पंकज सहित सैकड़ों शहर से श्रद्धालु उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









