संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मुख्यमंत्री पर करेंगे पुष्प वर्षा

Sep 07 2023

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 सिंतबर को ग्वालियर प्रवास पर आएंगे। इस दौरान संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा करेंगे। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि भोपाल हुई महापंचायत में मुख्यमंत्री ने नियमित कर्मचारियों के समान संविदा कर्मचारियों को सौ प्रतिशत वेतनमान देने की घोषणा की थी। इस घोषणा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके साथ ही मांग की जाएगी कि इस संबध में जल्द आदेश जारी किए जाए। इसके अलावा संविदा नीति में परिवर्तन करने की मांग भी संघ की है।
  बैठक में जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष प्रशांत सक्सैना, जिला मीडिया प्रभारी आलोक जैन, संदीप गुप्ता, राहुल सिकरवार, सीता बघेल, रूकमणी दानवे, आदेश नरवरिया आदि कर्मचारी मौजूद रहे।