श्रीकृष्ण युगों-युगों से हमारी आस्था के केंद्र- हरिओम गौतम

Sep 07 2023

ग्वालियर। जन्माष्टमी पर्व को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व पूरी दुनिया में पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी को भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। श्रीकृष्ण युगों-युगों से हमारी आस्था के केंद्र रहे हैं। यह बात रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी हरिओम गौतम ने संस्था द्वारा संचालित स्नेह स्पेशल स्कूल में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। 
जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय द्वारा दिव्यांग बच्चों हेतु फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे राधाकृष्ण के भेष में नजर आये। कार्यक्रम में बच्चे काफी उत्साहित नजर आये। विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को उपहार भी प्रदान किये गये।
इस अवसर पर संस्था सचिव रामदास माहौर, प्राचार्य श्रीमती आशा गुप्ता, उप प्राचार्य श्रीमती उर्मिला कुशवाह, श्रीमती सविता सक्सेना, श्रीमती प्रियंका शर्मा, पल्लवी तोमर, विजय शर्मा, मधुबाला उपाध्याय, रानी, कंचन सहित सभी छात्र-छात्रायें एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।