मराठा समाज सिंगापुर यात्रा रवाना हुआ

Sep 07 2023

ग्वालियर। ग्वालियर से मराठा समाज के लोगों ने 7 सितम्बर को सिंगापुर यात्रा के लिए प्रस्थान करा। यात्रा संयोजक बाल खाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया है कि मराठा सोशल ग्रुप ग्वालियर के द्वारा आयोजित यह 20 वीं यात्रा है । जिसमें 25 सदस्य इस बार 6 दिवसीय सिंगापुर के विभिन्न स्थलों पर जायेगे।  इससे पूर्व भी देश के विभिन्न धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों पर तथा नेपाल और दुबई की यात्रा पूर्व में मराठा समाज की यात्राएं आयोजित की जाती रही है। और इन सभी यात्राओ में अभी तक हजारों की संख्या में लोग यात्रा कर चुके हैं।
बाल खाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया है कि मराठा समाज के अधिकतर सिनीयर सिटीजन जिनको अकेले यात्रा करने में कठनाई होती है। और जिनके बच्चे अपने व्यापार एंव काम काज के लिए शहर से बहार काम करते हैं उनके पेरेंट्स को ऐसी यात्रा में जाने से बड़ी मदद मिलती है।
बाल खांडे ने बताया है कि गुरूवार 7 सितम्बर को प्रात: 9:30 बजे ग्वालियर से यात्रा बन्दे भारत सुपर फ़ास्ट टे्रन से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी तथा रात 9 बजे इंटर नेशनल एयर पोर्ट से विस्तारा की फ्लाइट से सिंगापुर के लिए प्रस्थान करेगी। और 5 दिन सिंगापुर के सभी दर्शनीय स्थलों पर घुमकर 12 सितम्बर को रात 10 बजे वापस ग्वालियर लौटेगी।