कैदी भाइयों के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया

Sep 07 2023

ग्वालियर। नमो नमो मोर्चा की सभी बहने महाकाल नव चेतना पर्यावरण समिति की ओर से केंद्रीय जेल गए तथा वहां पर कैदी भाइयों के साथ में रक्षाबंधन का त्यौहार तथा कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया। जिसमें नमो नमो मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधुलिका चीयर सागर, नमो नमो मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मधुलता गुप्ता, अमित चंदेल, श्रीमती अलका शुक्ला, श्रीमती जादौन ने कैदी भाइयों के हाथों पर रक्षा सूत्र बांधा तथा मिठाई तथा केले खिलाएं तथा उन लोगों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह जल्दी ही जेल से रिहा हो। कैदी भाइयों ने हम सभी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया तथा कुछ भाई लोग रक्षा सूत्र बनते हुए आंखों में आंसू लेकर रोने लगे यह दृश्य देखने में अच्छा नहीं लग रहा था किंतु उन लोगों को बहुत खुशी हुई कि उनकी कलाई पर राखी बांधी गई।