जयारोग्य अस्पताल में जयदी क्लीन टेक कंपनी द्वारा नियम विरुद्ध पाॢकंग वसूली
Sep 06 2023
ग्वालियर। निविदा के दौरान शर्तों को मानकर काम लेने के पश्चात कंपनी जयारोग्य अस्पताल में नियम विरुद्ध तरीके से पार्किंग वसूली के काम को अंजाम दे रही है, जिसके चलते अस्पताल में पहुंच रहे हर व्यक्ति से वसूली की जा रही है, जबकि शर्तों में कई प्रकार के लोगों को वसूली से बाहर रखा गया है।
जयारोग्य अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले लोगों से पार्किंग व्यवस्था के तहत पैसा वसूल करने और व्यवस्था बनाने के लिए 2022 में निविदा बुलाई गई थी। जिसके बाद इस काम को जयदी क्लीन टेक कंपनी को दिया गया था और उसके बाद से यह कंपनी वहां पर लगातार काम कर रही है और अंदर की व्यवस्था न बनाकर सिर्फ निकासी दरवाजों पर ही वसूली का काम कर रही है। जिसमें विकलांग, पेंशनर्स , बीपीएल कार्ड धारक को भी नहीं छोड़ा जा रहा है।
संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक के साथ हुए अनुबंध में जयदी क्लीन टेक कंपनी को कहा गया था कि वह साइकिल को नि:शुल्क और दो पहिया/ चार पहिया वाहनों के अतिरिक्त किसी अन्य वाहन से शुल्क न वसूलने को कहा गया है। इसके अलावा मरीज को छोडऩे आने वाले ऑटो या अन्य सवारी वाहनों से शुल्क नहीं लेने, चिकित्सालय में प्रत्येक स्टैंड पर नोटिस बोर्ड लगाकर दरें अंकित करने का को कहा गया था।
अनुबंध की शर्तो में काम करने वाली संस्था को विकलांग, पेंशनर्स, बीपीएल कार्ड धारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सहित कर्मचारियों की साइकिल, दो पहिया, चार पहिया वाहन बिना शुल्क लिए रखना होंगे और अलग से छपा हुआ फ्री कूपन दिए जाने को कहा गया था।
निविदा की शर्तों के विपरीत सवारी छोडऩे आने वाले ऑटो और ई रिक्शा आदि से भी वसूली की जा रही है। जबकि चाहे वह निर्धारित समय 30 मिनट से पहले वहां से निकल जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









