अवैध हथियारों सहित दो बदमाश पकड़े
Sep 06 2023
ग्वालियर। सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो शेयर करने वाले दो आरोपियों को बिलौआ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
बिलौआ थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो बदमाश अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी तो पुलिस को देखते ही दो युवक भागने लगे। जिनका पीछा कर पुलिस ने पकड़ा और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक पिस्टल और जिन्दा राउण्ड बरामद हुए हंै। पूछताछ की तो पकड़े गए बदमाशों की पहचान विजय पुत्र गोविन्द चौरसिया तथा राहुल पुत्र रमेश चौरसिया के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ कर रही थी कि तभी पता चला कि जिन बदमाशों को पिस्टल सहित पकड़ा है, उनके वीडियो तथा फोटो फरवरी माह में वायरल हुए थे और उसी समय से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह फरार हो गए थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









