केन्द्रीय विद्यालय क्र.1 में ग्रीन ड्राइव कार्यक्रम आयोजित हुआ

Sep 06 2023

ग्वालियर। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को केन्द्रीय विद्यालय क्र.1 में ग्रीन दिवस समारोह के तहत एक ग्रीन ड्राइव कार्यक्रम आयोजित किया। सर्वप्रथम कक्षा में बच्चों के द्वारा पोस्टर्स एवं स्लोगन लिखे गए जिसमें पर्यावरण को बचाने के संदेश बच्चों ने अपनी कृतियों के माध्यम से पोस्टर में उकेरे, इसके पश्चात पौधों को बचाने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली का आयोजन किया, जिसमें छात्रों ने पर्यावरण बचाने का संदेश देकर प्राचार्य गौरव कुमार द्विवेदी को एक हरित पौधा भी भेंट किया।जिसके बाद उपस्थित छात्रों के साथ वृक्षारोपण गतिविधि हुई जिसमें उन्होंने अपने लाए हुए पौधों से विद्यालय को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। प्राचार्य गौरव कुमार द्विवेदी द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित किया गया एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस हरित रैली में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं मुख्य अध्यापिका डॉक्टर भारती यादव उपस्थित रहे।