घर में सोई छात्रा सडक़ पर बेहोश मिली,अस्पताल में भर्ती कराया
Sep 06 2023
ग्वालियर। बिलौआ स्थित चिरपुरा गांव में अजीब और गरीब घटना हुई है। घर में सो रही 15 वर्षीय छात्रा सडक़ पर बेहोश पड़ी मिली है। उसके सिर पर चोट लगी है। जब बिस्तर पर मां को बेटी नहीं दिखी तो वह उसे तलाशते हुए बाहर आई। घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बेटी पड़ी मिली है। घटना गत रात 11 बजे की है। उसके घायल और बेहोश होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कुछ गलत होने की आशंका पर मेडिकल भी कराया है।
ग्वालियर-झांसी रोड पर बिलौआ थाना क्षेत्र स्थित चिरपुरा निवासी पंद्रह वर्षीय बालिका 9वीं की छात्रा है। पिता मजदूरी करते हैं। गत रात को खाना खाने के बाद मां के साथ कमरे में सो गई थी, रात करीब साढ़े 11 बजे के लगभग छात्रा का पेट खराब हुआ तो वह वॉशरूम जाने के लिए घर के दरवाजे पर पहुंची थी। दरवाजा खोलने के बाद उसने सोचा पिता के जगा लूं, क्योंकि वॉशरूम घर के बाहर था। पर दरवाजा खोलते ही उसे कुछ याद नहीं है।
जब काफी देर तक बालिक वापस नहीं लौटी तो उसकी मां उसे तलाशते हुए बाहर आई। दरवाजा की कुंडी खुली थी। बालिक की मां ने उसके पिता को जगाया और छात्रा की तलाश शुरू की। परिजन उसे तलाशते हुए घर से करीब 50 मीटर दूर पहुंचे तो बालिका सडक़ किनारे बेहोश पड़ी थी और उसके सिर पर चोट लगी थी।। छात्रा की हालत देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बालिका को उपचार के लिए भर्ती कराया है।
बुधवार दोपहर होश आने पर ग्वालियर के जेएएच स्थित ट्रॉमा सेंटर में बालिका से पुलिस ने पूछताछ की है। बालिका का कहना है कि वॉशरूम के लिए उठी थी। गेट खोला तो लगा कोई है। उसके बाद कुछ याद नहीं है। सिर पर चोट कैसे लगी कुछ पता नहीं है। कोई था, लेकिन कौन था पता नहीं। किसी को देखा नहीं है।
पुलिस भी इस मामले में उलझ गई है। पुलिस ने छात्रा के साथ कोई अनहोनी की आशंका पर उसका मेडिकल कराया है। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है।
इस मामले में बिलौआ थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि एक किशोरी घर से कुछ दूरी पर बेसुध मिली है। किशोरी के साथ क्या घटना हुई है वहां वो कैसे पहुंची है पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









