देश के भविष्य को गढ़ता है शिक्षक: सुश्री किरण भदौरिया

Sep 06 2023

ग्वालियर। हर वर्ष की तरह इस बार भी शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वर्गीय रघुवीर सिंह समाज सेवा शिक्षा समिति द्वारा न्यू वेंडी चिल्ड्रन स्कूल दीनदयाल नगर में शिक्षकों को सम्मानित करके शिक्षक दिवस मनाया गया। ज्ञात हो कि शिक्षक दिवस हमारे देश में 5 सितंबर को देश के पहले उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। आज ही के दिन सर्वपल्ली राधा कृष्णन का 5 सितंबर 1888  में जन्म हुआ था। देश में शिक्षा की अलख जगाने वाली इस महान विभूति की जयंती को सभी स्कूल, कॉलेज तथा शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
न्यू वेंडी चिल्ड्रन स्कूल की संचालिका सुश्री किरण भदौरिया ने कहा कि शिक्षक दिवस हम शिक्षकों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को दिशा देने का कार्य एक शिक्षक करता है इसलिए हमको पूरी ईमानदारी के साथ अपना कार्य करना चाहिए यह बच्चे ही  कल का भविष्य है। इन्हीं में से कल कई उच्च पदों पर बैठकर देश का नेतृत्व करने वाले हैं स्वर्णिम भारत के निर्माण में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राष्ट्र निर्माण में समर्पित ऐसे ही सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत बधाई इस अवसर पर संस्था द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर 11 शिक्षकों को शॉल श्रीफल, डायरी तथ कलम देकर सम्मानित किया गया।