जैन मिलन महिला ने शिक्षकों का सम्मान किया

Sep 06 2023

ग्वालियर। जैन मिलन महिला फालका बाजार द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन हनुमान मंदिर हनुमान नगर फालका बाजार में किया गया। सर्व प्रथम छोटी बच्ची द्वारा मंगला चरण नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों द्वारा स्पीच दी गई। मुख्य अतिथि राजेश जेन राजीव जेन, निर्मल ऑन्टी, मीना मिड्डा, बत्रा भाभी सहित सभी का सम्मान किया गया। और शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी ने अपने विचार व्यक्त किये।
 शाखा द्वारा शिक्षिका जूही, वंदना, सुनीता, शेफाली आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। और सभी बच्चों को बिस्किट के पैकिट अंकल चिप्स टॉफी वितरित की गई। इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष संगीता सचिव प्रीती सह सचिव शेफाली डॉली, संजना, दीपा आदि सदस्य उपस्थित रहे।