केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने दंगियापुरा पहुँचकर राज्य मंत्री कुशवाह की माताजी स्व. द्रोपदी बाई को श्रृद्धांजलि अर्पित की

Sep 05 2023

ग्वालियर| केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिले के ग्राम दंगियापुरा पहुँचकर प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह की माताजी स्व. द्रोपदी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिये कामना की और शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। श्रीमती द्रोपदी बाई का गत 28 अगस्त को 102 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया था।