एसडीओपी घाटीगांव संतोष पटेल ने शिक्षक दिवस पर हाइवे पर शिक्षको को रोक कर माला के साथ पहनाया हेलमेट
Sep 05 2023
ग्वालियर। पुलिस ने मंगलवार को अपने ही अंदाज में शिक्षक दिवस मनाया है। पुलिस ने हाइवे से गुजरने वाले दोपहिया वाहन सवार शिक्षकों को रोककर पहले हल्दी और चावल से तिलक किया फिर माला पहनाई। इसके बाद उनको हेलमेट भेंट कर उनको पूजा। साथ ही उनको बताया है कि आज हम या कोई भी अधिकारी बन सका है तो आप जैसे शिक्षकों की बदौलत ही बन सका है। शिक्षक दिवस के मौके पर पुलिस अधिकारी अपने गुरु व शिक्षक के पास नहीं जा पाए हैं तो इन शिक्षकों का पूजन किया है। अक्सर पुलिस की चेकिंग देखकर वाहनों को मोडक़र भागने वाले वाहन सवार शिक्षकों ने जब अपना सम्मान होते देखा तो वह भी गदगद हो गए।
ग्वालियर के घाटीगांव में हाइवे पर मंगलवार को पुलिस का एक सामाजिक चेहरा फिर सामने आया है। मंगलवार 5 सितंबर को शिक्षक दिवस है। इस पर पर घाटीगांव एसडीओपी संतोष पटेल ने खास बना दिया। घाटीगांव थाना प्रभारी शैलेन्द्र गुर्जर को साथ लेकर उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित करने की नई मुहीम छेड़ दी। एसडीओपी संतोष पटेल, घाटीगांव थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह हाइवे पर हेलमेट लेकर खड़े हो गए। जैसे ही वहां घाटीगांव सर्कल के स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक निकले तो पुलिस ने उन्हें रोका। पहले तो शिक्षक भी घबराए नजर आए, लेकिन बाद में जब पुलिस अफसरों ने उनका हल्दी चावल से टीका किया और शिक्षक के नाते पूजन किया। इसके बाद माला पहनाकर उनसे आशीर्वाद लिया फिर आखिर में उनको उपहार स्वरूप हेलमेट दिया गया। यहां शिक्षकों से अपील की गई कि वह खुद भी हेलमेट पहने और आने वाली पीढी को भी हेलमेट पहनकर नियम में चलने की शिक्षा दें।
पुलिस को देखते ही वाहन मोडक़र भागते नजर आए शिक्षक
जब पुलिस हाइवे पर शिक्षकों को रोक रही थी तो वह पुलिस को देखते ही भागते हुए नजर आए। उन्हें लगा पुलिस चेकिंग कर रही है। कुछ हाथ में हेलमेट टांगकर चल रहे थे। उन्होंने दूर से ही पुलिस को देखकर वाहन रोका और पहले हेलमेट पहना फिर वहां से गुजरे। जब उनको पता लगा कि शिक्षक दिवस पर पुलिस शिक्षकों का सम्मान कर रही है, तो फिर शिक्षकों की जान में जान आई।
पुलिस ने 12 से अधिक शिक्षकों का सम्मान कर उपहार दिए
घाटीगांव एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि आसपास के विद्यालयों में पढ़ाने जाने वाले शिक्षकों को रास्ते में ही रोककर पहले हल्दी चावल का टीका लगाया उसके बाद फूल माला पहनाकर पूजा अर्चना की और फिर हेलमेट का उपहार देकर शिक्षक दिवस मनाया। कोई भी जितना बड़ा अधिकारी बना है शिक्षकों की बदौलत ही बना है। अपने गुरुजनों के पास तो नहीं जा पाये लेकिन आज दुनिया के सबसे बड़े पद गुरु का कर्मस्थली पर सम्मान किया। शिक्षकों के सम्मान में ग्वालियर के समाजसेवी अनिल जैन भी पुलिस के साथ उपस्थित रहे जिन्होंने अपने गुरुजनों का सम्मान किया। इस मौके पर राजवीर गुर्जर, प्राथमिक विद्यालय राई का पूरा आदिवासी मोहल्ला, राजेंद्र कुमार अंब प्राथमिक विद्यालय घाटीगाँव, अरविंद केन सारथी विद्या मंदिर घाटीगांव व अन्य को हेलमेट उपहार में देकर शिक्षा से पहले सुरक्षा का संदेश दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









