ग्वालियर विमानतल केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत हुआ
Sep 05 2023
ग्वालियर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर हुआ आगमन। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी उनके साथ आये।
तेज बारिश की वजह से गृह मंत्री श्री शाह व मुख्यमंत्री श्री चौहान हेलीकॉप्टर से श्योपुर नहीं जा सके और विमानतल से मोबाइल फोन द्वारा वर्चुअली रूप से श्योपुर में आयोजित हुए कार्यक्रम में मौजूद विशाल जन समूह को संबोधित किया।
केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी विमानतल से वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव भी मौजूद थे।
श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उन्हें विदाई दी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान किया।
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान के ग्वालियर विमानतल आगमन पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने राज्य शासन की ओर से अगवानी की।
गृह मंत्री श्री शाह एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान के स्वागत के लिए पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, जयभान सिंह पवैया, बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष मन्नालाल गोयल, सभापति मनोज तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश शर्मा, साडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी व पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल व मदन कुशवाह तथा सर्वश्री दीपक शर्मा अरुण कुलश्रेष्ठ, अशोक शर्मा, मधुसूदन भदौरिया, सुरेन्द्र शर्मा, विनय जैन व सुधीर गुप्ता भी विमानतल पहुँचे थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









