कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर पुष्प अर्पित किए

Sep 05 2023

ग्वालियर। भारत के महान शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति एवं भारतरत्न से सम्मानित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मंगलवार को शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा व शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुऐ सभी शिक्षक गुरुजनो को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
इसके साथ ही भारत के सभी स्नेहीजन गुरुजनों एवं सभी मित्रों भी को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस विशेष मौके पर जीतू यादव, परमाल सिंह कुशवाह, मनोज भिलवार, राजेंद्र मिश्रा, दिनेश प्रजापति, गौरव सिंह तोमर, रामदास रजक आदि उपस्थित थे।