घरेलू विवाद के चलते जीजा ने साले को गोली मारी,मौत
Sep 05 2023
ग्वालियर। डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कर्रा में घरेलू विवाद के चलते जीजा ने साले में गोली मार दी। जिसे गंभीर अवस्था में पहले डबरा अस्पताल लाया गया, जहां से ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी जीजा की तलाश शुरू कर दी है।
डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कर्रा में मंगलवार को जितेंद्र पुत्र नारायण बघेल (23) को उसके ही जीजा ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आरोपी जीजा बीरबल और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। आरोपी अपनी पत्नी को पीट रहा था। इस दौरान जितेंद्र पहुंच गया और उसने विवाद को शांत करने की कोशिश की।
आरोपी जीजा बीरबल पिता दाताराम निवासी ग्राम शीतलपुर भितरवार को समझाया, तो वह आक्रोशित हो गया और 315 बोर के कट्टे से उसके सीने पर गोली मार दी। गोली चलते ही परिवार के अन्य सदस्य दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन घायल को लेकर डबरा अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया।
वहीं गंभीर अवस्था को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बता दें कि आरोपी की पत्नी इस समय मायके में थी और वह अपनी ससुराल आया था। जहां उसका विवाद हुआ और यह पूरा घटनाक्रम हो गया। मृतक के बारे में बता दें कि अभी चार-पांच माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी, फिलहाल पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर शव पीएम कर दिया है।
पत्नी ने दूसरे कमरे में छिपकर बचाई जान
बीरबल आपराधिक प्रवृत्ति का बताया गया है, जो घटना के वक्त इतना अधिक आक्रोशित था, कि साले को गोली मारने के बाद वह अपनी पत्नी को भी मारने वाला था। उसके खतरनाक इरादे देख पत्नी ने भागकर दूसरे कमरे में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









