ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने कांग्रेस की यात्रा पर कहा मोहब्बत की दुकान में केवल नफरत का सामान: सिंधिया
Sep 05 2023
ग्वालियर। मंगलवार दोपहर तीन दिवसीय प्रवास पर आए केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस वन अधिकार रैली पर चुटकी लेते हुए कहा है कि कमल नाथ और कांग्रेस मतलब मोहब्बत की दुकान में केवल नफरत का सामान है। यहां उन्होंने कांग्रेस द्वारा अतिथि शिक्षकों के साथ वादाखिलाफी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हमारे सीएम शिवराज सिंह ने अतिथि शिक्षकों का मानदेय डबल कर दिया है।
सालों से उनकी मांगे लंबित थीं और वह लड़ रहे थे। उन्होंने शिवराज सिंह का आभार भी माना है। साथ ही कहा है कि हमारे तीन भगवान है जीवन दाता (डॉक्टर), शिक्षा का दता (शिक्षक) अन्नदाता (किसान) तीनों को सीएम शिवराज सिंह ने ऊर्जा दी है। ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया है।
ग्वालियर आए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत श्योपुर से हो रही है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांच यात्राएं चल रही हैं। पहली यात्रा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दूसरी यात्रा को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाई जा चुकी है। अब तीसरी और चौथी यात्रा को अमित शाह द्वारा मंगलवार को हरी झंडी दिखाई जा रही है। पांचवीं और आखिरी यात्रा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा की जाएगी।
सिंधिया ने उमा भारती को बताया मार्गदर्शक
उमा भारती द्वारा जताई गई नाराजगी पर पूछे गए सवाल पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में वरिष्ठ और कनिष्ठ नौजवान सभी एक परिवार है जो एक ही माला के मोती हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हर व्यक्ति चाहे वह बुजुर्ग हो या नौजवान हो इस यात्रा में अपना योगदान दें, यही हमारी कामना है। जहां तक उमा भारती का सवाल है तो वह प्रादेशिक नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर की हमारी नेता हैं। सभी लिए सम्मानित व पूज्नीय हैं। उनके मार्गदर्शन में ही हम चलते हैं।
सीएम ने अतिथि शिक्षकों का मानदेय डबल कर दिया है
अतिथि शिक्षकों को लेकर लिए गए मध्य प्रदेश सरकार के फैसले पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्यवाद करता हूं। हमारे अतिथि शिक्षकों ने कांग्रेस की वादा खिलाफी के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनके साथ हुई वादा खिलाफी को लेकर अतिथि शिक्षक अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। शिवराज सिंह चौहान ने हमारे अतिथि शिक्षकों का मानदेय डबल किया है। उनका अनुबंध पूर्ण रूप से 1 साल के लिए रखा है। नौकरियों में उनका आरक्षण 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया है।
विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत का किया दावा
विधानसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए सरकार बनाये जाने के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया बोले हैं कि मैं ज्योतिष नहीं हूं लेकिन इतना जरूर कहूंगा की पूर्ण रूप से पूर्ण बहुमत के साथ मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। सभी लोग देख रहे हैं कि किस तरह कोरोना काल के समय से इस सरकार ने विकास से प्रगति के नए आयाम स्थापित किये है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का काम किया गया है। सडक़ सिंचाई शहर के साथ हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









