नामांतरण कराने के15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने पकड़ा
Sep 04 2023
ग्वालियर। मुरैना में एक पटवारी को ग्वालियर की लोकायुक्त पुलिस ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। केंद्र सिंह सिकरवार नामक किसान से पटवारी जमीन के नामांतरण के लिए रुपए मांग रहा था। घटना सोमवार की है।
बता दे कि, केंद्र सिंह सिकरवार नामक किसान की जमीन का नामांतरण होना था। नामांतरण के लिए वह अपने हल्के गलेथा के पटवारी सुरेश बंजारा के पास पहुंचा और उससे नामांतरण के लिए कहा। पटवारी सुरेश बंजारा ने जमीन के नामांतरण के लिए उससे 15 हजार रुपए की मांग की। जब उसने पैसे कम करने की बात की तो वह भडक़ उठा।
किसान केंद्र सिंह सिकरवार लोकायुक्त कार्यालय पहुंचा। वहां उसने लिखित में लोकायुक्त से पटवारी की शिकायत की। उसकी शिकायत पर लोकायुक्त ने उसे एक टेप रिकॉर्डर पटवारी की बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए दिया। किसान फिर पटवारी के पास पहुंचा, और उससे लेन-देन की बात की तथा उस बात को रिकॉर्ड कर लिया। लोकायुक्त को रिकॉर्डर दिया गया।
तय कार्यक्रम के अनुसार किसान पटवारी के घर पर रिश्वत की रकम देने पहुंचा। जैसे ही पटवारी ने रकम हाथ में ली, घर के दरवाजे पर छिपी बैठी लोकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ लिया। पटवारी के हाथ धुलाए गए तो रंग से लाल हो गए। लोकायुक्त ने पटवारी के खिलाफ रिश्वत लेने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









