कंपनी के लेबर रूम में कर्मचारी ने लगाई फांसी, मौत
Sep 04 2023
ग्वालियर। होन्डा शोरूम कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी ने शोरूम के लेबर रूम में फांसी लाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब कर्मचारी की पत्नी और साला घर वापस आए तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पति को फांसी के फंदे पर लटका देखकर पत्नी की चीज निकल पड़ी। शोर सुनकर आसपास रहने वाले कर्मचारी भी वहा पहुंच गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पीएम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंपू थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी लिंक रोड पर होंडा शोरूम की कैंटीन में काम करने वाले 35 वर्षीय कर्मचारी लक्ष्मण शर्मा ने शोरूम के लेबर रूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। घटना का पता उस समय चला जब मृतक का साला बंटी शर्मा वहां पहुंचा, तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। लक्ष्मण शर्मा को फांसी के बंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए, कुछ देर बाद ही मृतक की पत्नी भी वहां पहुंच गई और चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। पत्नी की चीख सुनकर बाकी के कर्मचारी वहां जा पहुंचे और तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा और जांच पड़ताल कर शव को पीएम के लिए भेज कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि बीती शाम शोरूम में ही काम करने वाले नसीम खान की बेटी और उसके 13 वर्षीय बेटे निखिल से कुछ झगड़ा हो गया था। जिस पर नाराज होकर नसीम खान ने उसके पति लक्ष्मण की मारपीट कर दी थी, जब वह और उसका बेटा उसे बचाने आए तो नसीम खान ने उनके साथ भी मारपीट कर दी थी। झगड़ा होने के बाद उसका पति लक्ष्मण शर्मा अपने रूम में चला गया था और वह मारपीट में आई चोट का इलाज कराने डॉक्टर के पास गई थी। जब वह घर पहुंची तो पति फांसी पर लटका हुआ था। पति को अपने भाई बंटी की मदद से फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उसका आरोप है कि उसके पति ने सुसाइड नहीं किया है बल्कि पड़ोसी नसीम खान ने उसे मारकर फंदे पर लटकाया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









