कोचिंग पर तीन शिक्षकों ने छात्र को टेबल पर लिटाकाकर पाइप से पीटा
Sep 04 2023
ग्वालियर। महाराजपुरा आदितयपुरम में एक प्राइवेट कोचिंग पर कक्षा 8वीं के छात्र से बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। कोचिंग संचालक के इशारे पर तीन शिक्षकों ने कक्षा 8वीं के 13 साल के छात्र को लेटाकर प्लास्टिक के पाइप से बेरहमी से पीटा। पिटाई के बाद छात्र के शरीर पर उभरे निशान शिक्षकों की बर्बरता की कहानी खुद बयां कर रहे हैं। छात्र का कसूर इतना था कि उसने मैथ्स का होमवर्क पूरा नहीं किया था।
छात्र से मारपीट के बाद उसके मां-पिता गहरी चिंता में है। उनका कहना है कि बेटे पर इस पिटाई से काफी गहरा प्रभाव पड़ा है। वह डरा हुआ है। वह स्कूल और कोचिंग जाने से डर रहा है। जब भी उससे इस घटना के बारे में बात की जाती है तो सहम सा जाता है। परिजन उसकी इस दशा को समझते हुए उससे बातचीत कम कर रहे हैं।
छात्र ने पुलिस को बताया था कि अभिषेक सर ने उसके पु_े पर 20 से 25 बार पूरी ताकत से पाइप के मारा है। वो इतना तेज मार रहे थे कि हर एक पाइप से छात्र की चीख निकल रही थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि उसने होमवर्क पूरा न करके ऐसा कौनसा बड़ा जुर्म कर दिया कि उसे दो टीचर पकड़े हैं और एक बेरहमी से पीट रहा है।
एएसपी ऋषिकेश मीणा और सीएसपी नागेंद्र सिकरवार ने बताया कि छात्र की शिकायत पर कोचिंग संचालक चंद्रकांत मिश्रा, सह संचालक प्रेम शर्मा, शिक्षक अभिषेक, राहुल गुर्जर और संकेत भारती पर मारपीट और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शिक्षक अभिषेक ने छात्र के पैर व संकेत ने हाथ पकड़े और राहुल ने प्लास्टिक के पाइप से उसकी पिटाई की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









