गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा युवाओं के विकास के लिए बूट कैंप का आयोजन

Sep 04 2023

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन जो कि युवाओं करियर एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए काम करता है। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन ने बूट कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में मानसिक स्वास्थ्य, करियर निर्माण में इंटर्नशिप की भूमिका,स्किल वर्सेज डिग्री जैसे विषयों पर ग्रुप डिस्कसन किया गया और विशेषज्ञों द्वारा युवाओं के मॉक इंटरव्यू लिए गये। इन मॉक इंटरव्यू में छात्रों से कंपनी में उनके कौशलों के साथ योगदान के बारे में, उनके करियर के लक्ष्यों के बारे में विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए। छात्रों ने विशेषज्ञों से बहुत कुछ सीखा, जैसे कि एक प्रभावी रिज़्यूमे कैसे तैयार किया जाता है। इंटरव्यू में बॉडी लैंग्वेज के महत्व के बारे में और इंटरव्यूअर से कैसे व्यवहार करना चाहिए। बूट केंप में विषय विशेषज्ञ के रूप में निंजा एड्स के सीईओ गौरव नगर, वीएन ऑर्गेनिक सीईओ निशा निरंजन, द डाटा डीड्स सीईओ राशि अग्रवाल, कॉमन स्कूल सीईओ कृष्णकांत चतुर्वेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को प्रमाणपत्र वितरित किये गये। 
बूट केंप संयोजन तुव्यम जैन, मोहित सिंह, जयेश श्रीवास्तव ने किया एवं आभार व्यक्त संस्था संस्थापक आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर पर आकाश त्रिपाठी, अनुराग भार्गव, भूमिका रावत ,सागर गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।