दहेज कुरीति रोकने सम्मेलन में करें भागीदारी-सुनील

Sep 04 2023

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर के तत्वाधान में 12वा नि:शुल्क सकल ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन के दूसरे रजिस्ट्रेशन केंद्र का शुभारभ महिला अध्यक्ष श्रीमती वीना भारद्वाज के ऑफिस सिटी बाजार विवेकानंद चौराहे पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के  मुख्य अतिथि में तथा श्रीमती रीमा देवेंद्र शर्मा जिला कांग्रेस की अध्यक्षता में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महिला संयोजिका  श्रीमती सरोज मिश्र, संयुक्त अध्यक्ष सीमा मोहन, अंजू दिक्षित, श्यामबाबू शर्मा, रविंद्रनाथ गायक, लालता प्रसाद मिश्र, मनोज त्रिपाठी ने विचार रखते हुए कहा कि इस बार परिचय सम्मेलन ऐतिहासिक होगा 10000 से अधिक ब्राह्मण सम्मिलित होंगें। 
मुख्य अतिथि सुनील शर्मा ने कहा कि सामाजिक कुरीति दहेज प्रथा पर रोक लगाने का सर्वोत्तम माध्यम, परिचय सम्मेलन हैं। जब से परिचय सम्मेलन होने शुरू हुए हैं तब से दहेज प्रथा में कमी आई है इसके लिए सकल ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर बढ़-चढक़र भागीदारी करनी छाहिए। जिससे समाज में फैली दहेज प्रथा की कुरिती दूर हो सकें।
अध्यक्षीय श्रीमती रीमा देवेंद्र शर्मा ने कहा कि इस बार ग्वालियर में ब्राह्मणों में एकता बढ़-चढक़र है जिसका परिणाम जिले में एक विधायक के स्थान पर दो होंगें। परिचय सम्मेलन की सफलता के लिए मातृशक्ति को बढ़-चढ कर हिस्सा लेना छाहिए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बीना भारद्वाज ने किया आभार श्रीमती मनीषा शर्मा ने किया।
 इस अवसर पर संस्थापक डा जयवीर भारद्वाज ने कहा कि कार्यक्रम अब 9 सितम्बर को पाटनकर बाजार चौराहा लश्कर पर प्रांतीय कार्यालय का शुभारंभ होगा। जिसमें इसरो की वैज्ञानिक मध्यप्रदेश खरगोन की श्रीमती प्रिया कृष्णा शर्मा को भी सम्मानित किया जाएगा।