अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 200 से अधिक परिचय हुये
Sep 04 2023
ग्वालियर। अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन देववन गार्डन छत्री मंडी पार्क लश्कर में शुरू हुआ। परिचय सम्मेलन विशेष रूप से अधिक उम्र वाले युवक युवतियों सहित विधवा, तलाकशुदा व दिव्यांगों के लिये उचित वर-वधू खोजने के लिये आयोजित किया गया है।
परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों ने मंच पर आकर अपना परिचय भी दिया। सम्मेलन स्थल पर विवाह योग्य युवक युवतियों व उनके परिजनों की चर्चा के लिये कक्ष बनाये गये थे। जहां समाज के कार्यकर्ता सहयोग हेतु सक्रिय थे। इस मौके पर एक दो सैकड़ा से भी अधिक परिचय हुये। सम्मेलन में ग्वालियर चंबल के अलावा पूरे प्रदेश से लोग आये थे। वहीं उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ से भी लोगों की आवाजाही रही, जो अपने पुत्र-पुत्री के लिये सुयोग्य जीवन साथी की तलाश में आये हुये हैं।
पूर्व में अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष सतीश गोयल ने सभी का स्वागत किया। वहीं मंच संचालन व परिचय गोविंद प्रसाद अग्रवाल, अजय वासु, नरेश सिंघल, विनीता तायल ने सम्हाला। इस मौके पर अग्रवाल संगठन की महिला विंग की इंद्रा मंगल, ममता सिंघल, डा. मंजुला अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, डा. ज्योति अग्रवाल सहित अजय जैन, दीपक बंसल, राजेश गोयल, प्रेम अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रभु मंगल, महेन्द्र अग्रवाल, रामबाबू अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, नीता सिंघल आदि ने व्यवस्था सम्हाली।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









