ग्वालियर दक्षिण के विधायक प्रवीण पाठक लगातार 11 माह से घर-घर दस्तक दे रहे

Sep 04 2023

ग्वालियर। अक्सर कोई भी नेता जनता के बीच तब पहुंचता है जब चुनाव होते हैं लेकिन ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रवीण पाठक संभवत: अकेले ऐसे नेता है जो लंबे समय से पदयात्रा के जरिए दक्षिण के परिजनों का हाल-चाल पूछने उनके घर जा रहे हैं। वे स्वयं को ग्वालियर दक्षिण का बेटा और क्षेत्रवासियों को अपना परिजन मानते हैं। क्षेत्रवासी भी उन्हें अपने बेटे के रूप में स्वीकार कर चुके हैं। 2 अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ पदयात्रा का यह सिलसिला लगातार आज भी जारी है।
परिजनों की समस्याओं को जानने और समाधान करने के लिए शुरू की गई
ग्वालियर दक्षिण स्वच्छता संकल्प पदयात्रा में उन्होंने लगभग 1,83,500 परिजनों से सीधा संवाद स्थापित किया है। प्रतिदिन 6 से 10 किलोमीटर पदयात्रा कर वे हर देहरी चढक़र अपने परिजनों से मिल रहे हैं। अपने क्षेत्र के परिजनों के घर पहुंच कर वे उनसे उनकी समस्या जान रहे हैं उनके साथ बैठकर उनकी खुशी और गम में शामिल हो रहे हैं। अब तक लगभग 55,750 घरों में पहुंचकर 3350 से ज्यादा समस्याओं का वे समाधान भी कर चुके हैं।
पदयात्रा के दौरान विधायक पाठक गली-गली, घर-घर जाकर अपने परिजनों के दरवाजे पर टेक लगाए हुए कई देर तक उनकी समस्या सुनते रहते हैं। क्षेत्रवासियों के हर सुख-दुख में वे हमेशा साथ खड़े रहते हैं। बुजुर्गों से विशेष स्नेह के कारण वह देर तक उनसे बतियाते रहते हैं। युवाओं से मिलने पर अक्सर उनके भविष्य और नैतिकता की चर्चा करते रहते हैं। बच्चों से भी अक्सर कोई ज्ञानवर्धक सवाल पूछते या पढा़ते नजर आ जाते हैं। इस क्षेत्र के परिजन भी दक्षिण के इस बेटे को अपने घर देख कर खूब स्नेह लुटाते हैं। बुजुर्ग तो आशीर्वाद देते नहीं थकते और युवा स्वयं ही उनकी पदयात्रा में शामिल हो लेते हैं।