एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव समारोह
Sep 03 2023
ग्वालियर। इस उत्सव का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय क्रमांक1 ग्वालियर में किया गया। इसके लिए निर्णायकों के रूप मे डॉ. हिमांशु द्विवेदी, एवं डॉ. श्रीमती तरुणा सिंह, मधु सुधन शर्मा, उमेन्द्र वर्मा एवं मनीष चंदेरिया, को आमंत्रित किया गया था। यह एक क्लस्टर स्तर की प्रतिस्पर्धा रही है। इसके उपरांत क्षेत्रीय स्तर पर इस उत्सव समारोह को 7 से 10 सितम्बर तक भोपाल मे आयोजित किया जायेगा। इस कला उत्सव की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता अक्टूबर माह में कोलकाता में आयोजित की जाएगी।
आज की इस प्रतियोगिता में संगीत के क्षेत्र मे एकल वाद्य, समूह गायन, समूह नृत्य, एकल गायन, एकल नाट्य एकल नृत्य का मूल्यांकन किया गया और कला के क्षेत्र में द्विआयामी चित्रकला, त्रिआयामी चित्रकला, ऑन स्पॉट चित्रकला और हस्त निर्मित खिलौने का आंकलन किया गया।
प्रतियोगिता के पूर्व विद्यालय प्राचार्य गौरव द्विवेदी ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों को शुभकामनाएँ दी एवं निर्णायकों का स्वागत किया और प्रतियोगिता संबधी जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम मे श्रीमती ऱोज बेली खाखा, डॉ. श्रीमती स्वेता सिंह, श्रीमती जयति द्विवेदी और राजीव गुप्ता ने संगीत एवं कला के क्षेत्र मे सहयोग प्रदान किया। साथ ही डॉ. श्रीमती शेष कुमारी बघेल, श्रीमती सीमा सिंह, जय राजपूत और मिथुन सहाय श्रीवास्तव ने तकनिकी सहयोग प्रदान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









