सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान समारोह में 51 शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान
Sep 03 2023
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान समारोह 3 सितंबर को विशिष्ट अतिथि सुश्री विदिता डागर भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, शुभा श्रीवास्तव सीएसपी ग्वालियर सर्किल आदि की मौजूदगी में आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह के आयोजन की जानकारी देते हुए एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल के फ़ूड कोर्ट में सुबह 11:30 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा विभिन्न स्कूल व कालेजों के 51 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथियों द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओं का शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर मुकूट बिहारी शर्मा, कल्पना सिकरवार, चन्द्रा रजनी रावत, प्रियंका सिंह तोमर, प्रवीण श्रीवास्तव, तोसिमा सिंह राजपूत, विदुती शर्मा, रधुनाथ कुंदू, विजय लक्ष्मी गुप्ता, डाक्टर प्रीति शर्मा, ब्रजेश अग्रवाल, साधना कपूर, कल्पना अग्रवाल, आरती अग्रवाल, माया चौरसिया, मनीषा उपाध्याय, सोनम पंजवानी, आरिफ़ खान, नवरत्न चौधरी, रघुनंदन सेंगर, मथुरा रावत, अशोक जैन, सुजाता चतुर्वेदी, अर्जित मोहन भारद्वाज, श्रतु भार्गव, प्रवीण कुमार गुप्ता, मिथलेश चौहान, राजेश त्रिपाठी, अनुपमा सुनेजा जैन, मधु रावत, ईश्वरलाल शुक्ला, अंजु चतुर्वेदी, रामकेश निरंजन, भावना पुरी, एमपी सिंह, पूजा राजावत, शिखा चक्रवर्ती, जयंती हार्डिया, राजेश नेगी, पवन कुमार, अशोक गुप्ता, रीना गोस्वामी, डाक्टर वीणा जोशी, ज्योति दहाटे, डाक्टर मोनिका श्रीवास्तव, आरती गुप्ता, रेखा अग्रवाल, अंजना बौहरे, पल्लवी शर्मा, रैना बनर्जी, नवनीत पचौरी, हाकिम सिंह, चारू गुप्ता आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सुश्री विदिता डागर, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, शुभा श्रीवास्तव को संस्था अध्यक्ष संजय कटठल ने स्मृति चिन्ह भेट किये। इस अवसर पर पधारे अतिथियों ने अपने उदबोधन में कहा की शिक्षा के क्षेत्र में कोई भी शिक्षक-शिक्षिका अपने परिचय के लिए मोहताज नहीं है। शिक्षक द्वारा विशेष प्रयास कर अपने स्टूडेंट को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने का प्रयास कर अच्छे संस्कार दिए जाते हैं।
इस आयोजन को गरिमामय बनाने के लिए संयोजक मंडल बनाया गया था इसमें धीरज गोयल, डॉ शिखा क_ल, डॉ मनीष रस्तोगी, राकेश अग्रवाल व शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण व अधिकारीगण उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









