ट्रेनर सौजन्या हेगड़े ने वैवाहिक जिंदगी खुशहाल बनाने के टिप्स दिए

Sep 03 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्वारा संस्था के सदस्यों के लिए एक कपल ट्रेनिंग प्रोग्राम हम-तुम का आयोजन सिटी सेंटर के एक होटल में किया गया। संस्था के अध्यक्ष दीपांश गुप्ता ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में बैंगलोर से पधारी जेसीआई इंडिया की नेशनल ट्रेनर सौजन्या हेगड़े द्वारा  100 से अधिक जेसी व जेसिरेट्स को अपनी वैवाहिक जिंदगी खुशहाल बनाने के बहुमूल्य टिप्स दिए गए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन में पति पत्नी दोनों को धैर्य से काम लेना चाहिये। और आपसी बातचीत से कोई भी मामला सुलझाना चाहिए। लड़ाई झगड़ा कभी भी बच्चों के सामने नही करना चाहिए क्योकि उन पर उसका गलत असर पड़ता है। पति चाहता है कि पत्नी उसका ख्याल रखे उसका सुख दु:ख पूछे तो उसे भी पत्नी का ख्याल रखना चाहिये। आपसी सामंजयस्य से ही सुखी वेवाहिक जीवन बिताया जा सकता है। 
सौजन्या हेगड़े कुछ टिप्स दिए जैसे कि समय-समय पर एक दूसरे को उपहार दे। उनके मन की बात जानकर उसे पूरा करने का प्रयत्न करें। यदि एक गुस्से में हो तो दूसरा उस समय चुप रहे। यदि कोई अच्छा कार्य किया हो तो उसकी प्रशंशा करें। किसी भी मेटर पर बात करने से बचे नही बल्कि उस पर खुलकर डिसकस करें। एक दूसरे के साथ क्वालिटी समय बितायें।
इस अवसर पर संस्था के दीपांश गुप्ता, प्रभात चोपड़ा, हनी अनेजा, प्रीति गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, पूर्व अध्यक्षगण, पूर्व चेयरपर्सनस, बड़ी संख्या में जेसी सदस्य व जेसिरेट्स उपस्थित थी। इस कार्यक्रम के प्रभारी आशीष अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक आशीष कालानी, प्रेरणा कालानी थे। 
जेसीआई ग्वालियर का अन्नदान महादान 
जेसीआई ग्वालियर द्वारा अन्नदान महादान कार्यक्रम का आयोजन अचलेश्वर महादेव मंदिर पर किया गया। जेसीआई ग्वालियर के अध्यक्ष जेसी दीपांश गुप्ता ने बताया की इस कार्यक्रम में लगभग 300 से अधिक ज़रूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया। भोजन वितरण का यह कार्यक्रम जेसीआई ग्वालियर द्वारा हर माह आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रायोजक राधामोहन गुप्ता-माधवी गुप्ता थे।