4 वाहनों की उतारी काली फिल्म, जो उलझा थाने पहुंचाए वाहन
Sep 02 2023
ग्वालियर। चुनाव से पहले ही पुलिस इलेक्शन मोड में आ गई है और सडक़ों से लेकर गली-मोहल्ले तक में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार यातायात पुलिस ने नदी गेट चौराहे पर चार पहिया वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ा और मात्र आधा घंटे में एक दर्जन से ज्यादा वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान यहां से गुजर रही चार उन कारों को रोका जिन पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी।
शनिवार की सुबह चार पहिया वाहनों के खिलाफ पुलिस कप्तान राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर चेकिंग शुरू की गई है। चेकिंग की कमान एएसआई हरिओम सिंह को सौंपी गई। जिस पर हरिओम सिंह ने नदी गेट चौराहे पर चेकिंग शुरू कराई, चेकिंग अभी शुरू हो रही थी कि तभी एक कार यहां से गुजरी जिस पर ब्लैक फिल्म चढ़ी थी, जिसे रोका गया और चालानी कार्रवाई के साथ ही कार की काली फिल्म उतारी गई। मात्र तीस मिनट में यातायात पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा वाहनों के चालान काटे।
शनिवार को कार्रवाई में पुलिस ने काली फिल्म चढ़े वाहनों के साथ ही बगैर नंबर प्लेट, नंबर प्लेट पर पद पट्टिका, हूटर तथा बगैर सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की।
चेकिंग के दौरान जिस वाहन चालक ने पुलिस से उलझने का प्रयास किया, उनके वाहन पुलिस ने बगैर बहस किए थाने पहुंचा दिए और उन्हें साफ कह दिया कि उनके पास बहस का समय नहंीं है और उनके वाहन का कोर्ट चालान कर रहे हैं, जो भी बहस करनी है वह कोर्ट में करे। कोर्ट का नाम सुनते ही हेकड़ी दिखाने वाले वाहन चालक एक दम संट हो गए और अपने वाहन का जुर्माना भरने के बाद वहां से रवाना हो गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









