अंजली गुप्ता बत्रा को आउटस्टैंडिंग चेयरपर्सन विनर अवार्ड से नवाजा

Sep 02 2023

ग्वालियर। सीनियर मेम्बर एसोसिएशन की नार्थ मिडईयर कॉफ्रेरेन्स का आयोजन चंडीगढ़ में किया गया। इस कॉफ्रेरेन्स में सम्पूर्ण भारत से लोगो की भागीदारी रही। जिसमें सीनियर मेंबर्स एसोसिएशन के नेशनल चेयरमेन द्वारा एसएमए मंडल 6 को कई सारे अवार्डो से नवाजा गया। इसी क्रम में जोन चेयरपर्सन अंजली गुप्ता बत्रा को आउटस्टैंडिंग चेयरपर्सन विनर अवार्ड से नवाजा गया।
कार्यक्रम में सीनियर मेम्बर एसोसिएशन भारत के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।  साथ ही जोन 6 से नेशनल वाईस चैयरमेन साकेत गुप्ता, जोन चेयरपर्सन अंजली गुप्ता बत्रा, नेशनल वाईस चेयरमेन नरेंद्र अग्रवाल, दीपक बत्रा, अजय जैन, अवनिश जैन, दीपती गुप्ता आदि ने भागीदारी दी।