नि:शुल्क हृदय परीक्षण शिविर में डॉ जमाल युसुफ ने 364 मरीजों का परीक्षण किया
Sep 02 2023
ग्वालियर/ समाजसेवी संस्था संजीवनी द्वारा शनिवार 2 सितम्बर को महावीर भवन कम्पू में आयोजित एक दिवसीय नि:शुल्क परीक्षण एवं उपचार शिविर में डॉ जमाल युसुफ ने 364 मरीजों का हृदय परीक्षण करके उन्हें उपचार बताया। ज्ञात हो कि डॉ जमाल युसुफ देश के ख्याति प्राप्त हृदय रोग विशेषज्ञ हैं जो कि ग्वालियर के लोगों से विशेष लगाव रखते हैं और इलाज के लिए दिल्ली पहुंचने वाले लोगों की तत्काल रूप से बहुत मदद करते हैं।
शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन करते हुए डॉ जमाल ने अपने मुख्य उद्बोधन में ग्वालियर के लोगों की तारीफ करते हुए कहा मैं भारत में आता जाता हूं। लेकिन ग्वालियर के लोग बहुत सामाजिक है और वह दिमाग से नहीं दिल से काम लेते हैं। उन्होंने शिविर के व्यवस्थित रूप आयोजन हेतु संजीवनी संस्था की सराहना की। स्वागत उद्बोधन संस्था प्रभारी विजय गोयल ने दिया। तथा संस्था के सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर डॉ जमाल युसुफ का ईंन्क्यावन किलो के पुष्पाहार से स्वागत किया।
शिविर के आयोजन में प्रेस्टन नर्सिंग कॉलेज के प्रवीण त्रिपाठी और पेरामेडिकल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। शिविर के समापन पर संस्था के सदस्यों ने डॉ जमाल युसुफ और पैरामेडिकल स्टाफ को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन संदीप नारायण अग्रवाल ने किया तथा आभार व्यक्त संजीव अग्रवाल कुक्कू ने किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष रूप से संस्था के विजय गर्ग, प्रमोद अग्रवाल, डॉ राकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनोज सांघी, अजय गोयल, प्रवीण त्रिपाठी, संजीव सिंहल, मुकेश अग्रवाल, वसंत अग्रवाल, श्री कृष्ण गर्ग, रघुनंदन अग्रवाल, राजेश बंसल, सुनील अग्रवाल, संजय गोयल, दीपक अग्रवाल, पुरूषोत्तम गुप्ता एवं पवन अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









