तेज रफ्तार कार से टकराकर स्कॉर्पियो दो बार पलटते हुए पोल से टकराई, कार छोडक़र भागा चालक
Sep 02 2023
ग्वालियर। गत आधी रात सडक़ पर कारों की रफ्तार ने कहर मचा दिया। तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो के सामने अचानक रॉन्ग साइड तेज रफ्तार में एक कार आ गई। पहले स्कॉर्पियों, रॉन्ग साइड आई कार से टकराई फिर दो गुलाट खाते हुए एक बिजली के पोल से टकरा गई। बिजली का पोल टूटकर गिर गया। घटना गत देर रात थाटीपुर बलवंत नगर के पास की है।
घटना के बाद गलती का अहसास होते की रॉन्ग साइड आई कार का चालक गाड़ी छोडक़र भाग गया। स्कॉर्पियो सवार घायलों को पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया है। पुलिस ने मामले को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थाटीपुर स्थित बलवंत नगर तिराहा की है। यहां देर रात एक मारुति कार के चालक ने तेज रफ्तार में चौराहा पर टर्न लेने के बदले रॉन्ग साइड ही कार को सीधे रोड पर डाल दिया। इसी समय स्टेशन की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी07 जेडए-4772 का चालक अचानक सामने आई कार को देखकर गाड़ी की स्पीड को संभाल नहीं सका। पहले स्कॉर्पियो अचानक सामने आई कार से टकराई फिर सडक़ पर दो बार पलटते हुए बिजली के पोल से जा भिड़ी। स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी तेज थी कि पोल उखड़ गया। हादसे के बाद वहां से निकल रहे और आस-पास रहने वाले लोग एकत्रित हुए और हादसे का शिकार स्कार्पियों में फंसे युवक को बाहर निकाला और उपचार के लिए पहुंचाया। वहीं हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद लापरवाही से टर्न लेने वाला मारूति कार क्रमांक एमपी07 सीडी-6297 का चालक अपने वाहन को वहां पर छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने जब कार के नंबर से उसके मालिक का पता किया तो पता चला कि कार शिल्पा सिंह सेंगर निवासी डीडी नगर के नाम पर है।
जिस जगह हादसा हुआ है वहां पर हमेशा वाहनों की कतारे लगी रहती है, लेकिन रात का समय होने के कारण जिस समय हादसा हुआ सडक़ सूनी थी। यदि यह कुछ घंटे पहले हादसा हुआ होता तो कई लोगों की जान पर बन आती। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को निगरानी में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









