पुलिस की महिला सेल ने आमजनों को महिला संबंधी व साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
Sep 02 2023
ग्वालियर। ग्वालियर जिले में चलाए जा रहे महिला जागरूकता अभियान के तहत डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ नेहरू पार्क पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और बेटी की पेटी तथा अभिमन्यु अभियान तथा साइबर अपराधों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला थाने से उप निरीक्षक हेमलता, डीएसपी महिला सेल का बल तथा महिला थाने का पुलिस बल एवं आम लोग जिसमें महिला पुरुष तथा बच्चे उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी डीएसपी श्रीमती किरण अहिरवार के नेतृत्व में महिला सुरक्षा शाखा एवं महिला थाना की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान नेहरू पार्क में आमजन के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। उनके द्वारा उपस्थित लोगों को महिला संबंधी अपराध, महिला संबंधी साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया गया तथा उन्हें मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया और उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें। इस अवसर पर उपस्थित छात्रों तथा आमजन को बालिकाओं एवं महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम तथा महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विशेषकर पुरूषों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान मैं हूं अभिमन्यु के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया और उन्हे शपथ दिलाई गई कि हम शपथ लेते हैं कि हम अपने आसपास ऐसा वातावरण बनाएंगे जिसमें नारी अपने आप को सुरक्षित महसूस करें तथा उन्हे समान अवसर प्राप्त हों। इस अवसर पर डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर द्वारा उपस्थित सभी लोगों को बेटी की पेटी की महत्ता के संबंध में भी जानकारी दी गई। ग्वालियर पुलिस द्वारा शहर के सार्वजनिक स्थानों तथा स्कूल/कॉलेज में लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









