पुलिस ने स्कूली छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों से अवगत कराते हुए किया जागरूक

Sep 02 2023

ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चलाए जा रहे महिला जागरूकता अभियान के तहत डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले के विभिन्न थानों में पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूल/कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर जाकर छात्र एवं छात्राओं तथा आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा  है। उक्त जागरूकता अभियान के तारतम्य में थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक इला टण्डन एवं निर्भया मोबाइल की महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पड़ाव में जाकर वहां उपस्थित बच्चों को महिला अपराध और बेटी की पेटी तथा अभिमन्यु अभियान की जानकारी देकर जागरूक किया गया। महिला पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित स्कूली बच्चों को हेल्प लाइन नम्बर भी दिए। इस अवसर पर उप निरीक्षक संजीता मिंज, पिंकी राजपूत, तारादेवी, अवधेश गुर्जर एवं स्कूली छात्राएं व स्टॉफ उपस्थित रहा।
थाना प्रभारी पड़ाव इला टण्डन ने उपस्थित स्कूली छात्राओं को महिला हिंसा उन्मूलन जागरूकता अभियान के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा उन्हे मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया और उपस्थित छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें। जागरूकता कार्यक्रम में महिला पुलिस अधिकारियों ने स्कूली छात्राओं को बताया कि उन पर किसी के द्वारा टिप्पणी करना, बातचीत करने के लिए दबाब डालना या छेड़ाछाड़ होने पर तत्काल पुलिस, टीचर व परिजनों को सूचित करना चाहिए। 
इस अवसर पर उन्होने छात्राओं को गुड़ टच और बेड टच के बारे में भी बताया और उन्हे महिला संबंधी अपराध और बेटी की पेटी तथा अभिमन्यु अभियान की जानकारी देकर जागरूक किया गया और बेटी की पेटी का महत्व समझाया गया। जागरूकता अभियान के दौरान थाना प्रभारी पड़ाव इला टण्डन ने क्षेत्र में लगी हुई बेटी की पेटी को खुलवाकर देखा गया, जिसमें कोई भी शिकायत नही पाई गई। थाना प्रभारी द्वारा लगातार थाना क्षेत्र के स्कूल व कोचिंग संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं से चर्चा की जा रही है और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है।